Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है  
संतकबीरनगर - आज पूरा देश राम मय बना हुआ है, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। सभी राम की भक्ति में गोते लगा रहे हैं जिसके पीछे उनका वर्षों का सपना है जो 22 को पूर्ण होने जा रहा है। वहीं इस दिन को और अधिक खास बनाने के लिए एक शिवभक्त कुछ ऐसा कर रहा है जो इस दिन को और अधिक ऐतिहासिक बना देगा। भगवान शिव के इस अनन्य भक्त का नाम है "गौरव प्रताप सिंह"! शिव में आस्था रखने वाले गौरव प्रताप सिंह जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान HRPG कॉलेज के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हैं।
निजी व्यवसाय के साथ समाजसेवा और धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले गौरव प्रताप सिंह और उनका गांव चन्दहर प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले से ही राम मय हो चला है। गांव में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है जिसकी पूर्णाहूति प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को होगी। इसी दिन विशाल भंडारे और भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समाजसेवी गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि सभी सनातनियों के लिए यह दिन गौरवपूर्ण क्षण होगा, 500 वर्षों के संघर्ष और लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान होने वाले हैं। 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। इसे लेकर हर जगह उत्साह का माहौल है।उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से पूरा गांव देखेगा।

शिवभक्त “गौरव” का राम प्रेम : प्राण प्रतिष्ठा पर करवा रहा “रामायण पाठ”

 

संतकबीरनगर – आज पूरा देश राम मय बना हुआ है, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। सभी राम की भक्ति में गोते लगा रहे हैं जिसके पीछे उनका वर्षों का सपना है जो 22 को पूर्ण होने जा रहा है। वहीं इस दिन को और अधिक खास बनाने के लिए एक शिवभक्त कुछ ऐसा कर रहा है जो इस दिन को और अधिक ऐतिहासिक बना देगा। भगवान शिव के इस अनन्य भक्त का नाम है “गौरव प्रताप सिंह”! शिव में आस्था रखने वाले गौरव प्रताप सिंह जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान HRPG कॉलेज के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हैं।
निजी व्यवसाय के साथ समाजसेवा और धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले गौरव प्रताप सिंह और उनका गांव चन्दहर प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले से ही राम मय हो चला है। गांव में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है जिसकी पूर्णाहूति प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को होगी। इसी दिन विशाल भंडारे और भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समाजसेवी गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि सभी सनातनियों के लिए यह दिन गौरवपूर्ण क्षण होगा, 500 वर्षों के संघर्ष और लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान होने वाले हैं। 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। इसे लेकर हर जगह उत्साह का माहौल है।उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से पूरा गांव देखेगा।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!