देवरिया – रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के बडहरा गांव के निवासी रतन कुमार पाठक ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के प्रोफेसर दिग्विजय नाथ जी के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किया है जिनका शोध शीर्षक “प्राचीन भारत में इतिहास लेखन एक अध्ययन “(वैदिक काल से पूर्व मध्यकाल तक )है इस विषय पर रतन कुमार पाठक को पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई डॉक्टर पाठक भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के जूनियर रिसर्च फेलो भी रहेl
इस उपलब्धि पर उनकी माता जी एवं बड़े भईया श्री रजनीश पाठक, श्री राज कुमार पाठक एवं समीर पाठक ,दिव्य पाठक ,आदित्य पाठक ,विकास एरिक तुषार कांत आस्था मिश्रा, प्राची पाठक समेत अन्य लोगो ने रतन कुमार पाठक को शुभ कामनाएं प्रेषित किया.