संतकबीरनगर – सदर तहसील क्षेत्र के देवरिया लाल ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान साज़िद खान द्वारा गांव के मदरसे में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों में स्टेशनरी किट का वितरण किया गया। मदरसे में बच्चों को बेहतरीन तालीम के लिए किताब कॉपी और अन्य जरूरी स्टेशनरी से जुड़ी सामग्री वितरण करने वाले ग्राम प्रधान साजिद खान की गिनती जिले के चुनिंदा ग्राम प्रधानों के बीच में होती है जिन्होंने गांव के विकास के साथ शिक्षा पर फोकस किया है।


इसके साथ ही साथ ग्राम प्रधान द्वारा मदरसे में समय समय पर अन्य जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती रही है। गांव के बच्चे पढ़ने में हमेशा आगे रहे और भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल कर गांव और देश का मान बढ़ा सके इसलिए ग्राम प्रधान द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के बच्चों की हमेशा फिक्र रहती है। ग्राम प्रधान साज़िद खान बताते है कि गांव के विकास के साथ यहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके इसलिए प्राइमरी स्कूल से लेकर मदरसे तक के बच्चों को समय समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर मैं हमेशा कटिबद्ध रहता हूं। आपको बता दें कि मदरसे के बच्चों में फ्री स्टेशनरी बांटने के साथ ही ग्राम प्रधान साजिद खान ने कुल 240 बच्चों को मुफ्त में ड्रेस भी वितरण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अबरार अहमद, सहायक अध्यापक अज़ीज़ुल्लाह,कारी मसऊद रजा , वजीहुद्दीन, अरशद अली,मुबारक अली , मोहम्मद फैज़ान, असजद रजा आदि मौजूद रहे।