
सभासदों द्वारा किये गये ऐतिहासिक स्वागत से गदगद दिखे नगर विकास एवं उर्जा मंत्री A K Sharma
संतकबीरनगर:लखनऊ से कुशीनगर जाते समय आज आज संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर हाईवे पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नगर विकास विभाग एवं उर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा (ए० के०) शर्मा का नगर पंचायत मगहर की पूर्व चेयरमैन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती संगीता वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों शुभ चिन्तको , बड़ी संख्या में महिलाओं, वर्तमान एवं भूतपूर्व सभासदों ने माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर गाजे- बजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन श्रीमती संगीता वर्मा ने मंत्री ए० के० शर्मा के उपर पुष्प वर्षा कर दीपक जलाकर उनका आरती उतारकर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महात्मा कबीर के परिनिर्वाण स्थली मगहर को मैं नमन करता हूँ यहाँ के विकास प्रगति तेजी से होगे। पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी सभासद मेहदी हसन ने मगहर के विकास से संबंधित कार्यों के लिए बजट आवंटन हेतु पत्र दिया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश वर्मा उर्फ गुड्डु वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता कुलदीप मिश्र भाजपा नेता संदीप मिश्र, अत्रेश श्रीवास्तव, सभासद अतुल श्रीवास्तव, चन्दन सैनी पूर्व सभासद सिब्तैन मुस्तफा, भोलू पासवान गौरव निषाद अमित मद्देशिया विपिन त्रिपाठी, अमित वर्मा, बलराम त्रिपाठी, सहित सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। समाजिक कार्यकर्ता कुलदीप मिश्र ने मंत्री से मगहर में लो बोल्टेज की समस्याएँ से शीघ्रातिशीघ्र निजात दिलाने की मांग किया तो पूर्व चेयरमैन/चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने मगहर में शीघ्र बिजली घर का निर्माण कराने की मांग किया।