“पूत के पांव पालने में ही नजर आने लगते है” ! इस कहावत को सच चरितार्थ करते हुए उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के लाल मो0 हारिस खान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय के 12वीं की प्रवेश परीक्षा में फर्स्ट रैंक लाकर सभी को चौंका दिया। हारिस खान
जिले के महुली थाना क्षेत्र के छितही गांव का रहने वाला है जिसने हाल ही में सम्पन्न अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी की 10+2 की प्रवेश परीक्षा में पहली रैंक हासिल करके सबको चौंका दिया। बताते चले कि इस प्रवेश परीक्षा को पास करके ए.एम.यू. में प्रवेश पाने को ही बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस पूरी परीक्षा को टाप करना बहुत बड़ी उपलब्धि होती है।
रामपुर की जौहर युनिवर्सिटी में परीक्षा नियन्त्रक के पद पर कार्यरत मोहम्मद आरिफ खान के सुपुत्र हारिस ने मंगलवार को जारी हुए नतीजे में न सिर्फ विज्ञान वर्ग के लिए बल्कि डिपलोमा इन इन्जीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में भी पहली रैंक हासिल करके इतिहास रच दिया। इससे पहले हारिस नें 10वीं की ए.एम.यू बोर्ड परीक्षा की मेरिट में 10वीं रैंक हासिल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। वहीं जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली के लिए हुए +2 की प्रवेश परीक्षा में भी उसने टाप 5 में अपनी जगह पक्की की थी। हारिस की इन ऐतिहासिक कामयाबियों के लिए उनके नाना और खैर इन्टर कालेज बस्ती के रिटायर्ड शिक्षक अकबर अली खान, सोशल एक्टिविस्ट मोहम्मद अहमद खान, मो. आसिफ खान, मो. सालिम. फरहान अहमद खान, फैजान अहमद खान, डाक्टर गुफरान अहमद खान, जैनब खान, सुफिया खान, तस्नीम खान, रिशादत खान, जमूरुद्दीन खान, जाकिर हुसेन, रेहान व अन्य ने मुबारकबाद दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।