Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

संत कबीर नगर, 21 जून, 2025 – जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित कुल 1200 के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 137 पात्र आवेदनों को शादी अनुदान का भुगतान करने हेतु सहमति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रगति की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों और योजनाओं को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति को सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने पर जोर दिया, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके और बेहतर स्थिति बनी रहे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

DM की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक संपन्न

Leave a Reply

error: Content is protected !!