Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
  संत कबीर नगर, 25 जून 2025 - भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ आज संत कबीर नगर में 'आपातकाल दिवस' के रूप में मनाई गई। विकास भवन के डीपीआरसी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में मेहदावल के माननीय विधायक, अनिल कुमार त्रिपाठी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आपातकाल पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसने उस दौर की भयावहता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए किए गए संघर्ष को दर्शाया। साथ ही, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लेते हुए एक सामूहिक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई आपातकाल से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी माननीय विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया। अपने संबोधन में, माननीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का एक ऐसा अध्याय बताया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उस समय जिन लोगों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की, वे वास्तव में हमारे समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विधायक त्रिपाठी ने लोकतंत्र सेनानियों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर ज़ोर दिया। जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित होने और अपने आशीर्वचनों से सभी को अभिसिंचित करने के लिए माननीय विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी और माननीय विधायक खलीलाबाद के प्रतिनिधि उमेश तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत राज विभाग के जिला समन्वयक प्रदीप त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर माननीय विधायक खलीलाबाद प्रतिनिधि उमेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव, ए.आर. कोऑपरेटिव आनंद मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, छात्रावास अधीक्षक बैजनाथ, मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश, जिला समन्वयक एनआरएलएम मनोज कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी और छात्र उपस्थित रहे। इसी क्रम में, जनपद की तीनों तहसीलों - खलीलाबाद, मेहदावल, और धनघटा - में भी 'आपातकाल दिवस' मनाया गया। खलीलाबाद तहसील में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार और तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, मेहदावल तहसील में उप जिलाधिकारी संजीव राय और तहसीलदार अल्पिका वर्मा, तथा धनघटा तहसील में तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडे और नायब तहसीलदार हरेराम यादव ने लोकतंत्र सेनानियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन सभी बहादुर व्यक्तियों को समर्पित था जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

मनाया गया ‘आपातकाल दिवस’: लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान

 

संत कबीर नगर, 25 जून 2025 – भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ आज संत कबीर नगर में ‘आपातकाल दिवस’ के रूप में मनाई गई। विकास भवन के डीपीआरसी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में मेहदावल के माननीय विधायक, अनिल कुमार त्रिपाठी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आपातकाल पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसने उस दौर की भयावहता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए किए गए संघर्ष को दर्शाया। साथ ही, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लेते हुए एक सामूहिक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई आपातकाल से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी माननीय विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया।

अपने संबोधन में, माननीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का एक ऐसा अध्याय बताया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उस समय जिन लोगों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की, वे वास्तव में हमारे समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विधायक त्रिपाठी ने लोकतंत्र सेनानियों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर ज़ोर दिया।

जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित होने और अपने आशीर्वचनों से सभी को अभिसिंचित करने के लिए माननीय विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी और माननीय विधायक खलीलाबाद के प्रतिनिधि उमेश तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत राज विभाग के जिला समन्वयक प्रदीप त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर माननीय विधायक खलीलाबाद प्रतिनिधि उमेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव, ए.आर. कोऑपरेटिव आनंद मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, छात्रावास अधीक्षक बैजनाथ, मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश, जिला समन्वयक एनआरएलएम मनोज कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी और छात्र उपस्थित रहे।

इसी क्रम में, जनपद की तीनों तहसीलों – खलीलाबाद, मेहदावल, और धनघटा – में भी ‘आपातकाल दिवस’ मनाया गया। खलीलाबाद तहसील में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार और तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, मेहदावल तहसील में उप जिलाधिकारी संजीव राय और तहसीलदार अल्पिका वर्मा, तथा धनघटा तहसील में तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडे और नायब तहसीलदार हरेराम यादव ने लोकतंत्र सेनानियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन सभी बहादुर व्यक्तियों को समर्पित था जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!