Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

  संतकबीरनगर। जनपद में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आज, 25 जून 2025 को, थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 543/2025 धारा 137(2), 115(2), 87, 65(1), 352, 351(3) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अखिल राय पुत्र उपेंद्र राय, निवासी बालूशासन, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को डीघा बाईपास से औद्योगिक क्षेत्र से थोड़ी दूर मोड़ के पास जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। विदित हो कि 24 जून 2025 को वादिनी ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में अपनी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए, महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए, त्वरित कार्रवाई की और आज ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में शामिल रहे:
  • उपनिरीक्षक श्री सूर्यभान यादव
  • कांस्टेबल संदीप यादव
  • कांस्टेबल उत्तम मद्धेशिया

नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

संतकबीरनगर। जनपद में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

आज, 25 जून 2025 को, थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 543/2025 धारा 137(2), 115(2), 87, 65(1), 352, 351(3) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अखिल राय पुत्र उपेंद्र राय, निवासी बालूशासन, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को डीघा बाईपास से औद्योगिक क्षेत्र से थोड़ी दूर मोड़ के पास जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

विदित हो कि 24 जून 2025 को वादिनी ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में अपनी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए, महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए, त्वरित कार्रवाई की और आज ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में शामिल रहे:

  • उपनिरीक्षक श्री सूर्यभान यादव
  • कांस्टेबल संदीप यादव
  • कांस्टेबल उत्तम मद्धेशिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!