संतकबीरनगर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित एक ₹15,000 के इनामी बदमाश प्रेम प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आज दिनांक 26 जून 2025 को बरदहिया पुलिस चौकी के पास से की गई।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली खलीलाबाद श्री पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रेम प्रकाश सिंह पुत्र स्व. राजबली सिंह, निवासी ऊनखास, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर, मु.अ.सं. 327/2025 धारा 2(b)(I)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे: प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, उ.नि. अशोक कुमार दूबे, का. कृष्णानन्द शाह, का. धर्मेन्द्र कुमार यादव, का. उमेश कुमार, का. विशाल सिंह।