संतकबीरनगर जिले के पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुरुष आरक्षकों की जेटीसी (संयुक्त बुनियादी प्रशिक्षण) के मद्देनज़र आरटीसी बैरक का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर सुविधाओं और एक उपयुक्त वातावरण सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने बैरक की साफ-सफाई, सुविधाओं की उपलब्धता और रखरखाव का जायजा लिया, ताकि नव आरक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षण) अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।