संत कबीर नगर: जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें महान दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
शुरू में 29 जून को यह दिवस मनाने की योजना थी, लेकिन शासन के निर्देशानुसार अब यह आयोजन 28 जून 2025 को दोपहर 04 बजे से 05 बजे तक विकास भवन सभागार, संत कबीर नगर में किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बैठक में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त व्यापार कर राजेश कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दिवस का उद्देश्य दानवीर भामाशाह के त्याग और समर्पण को याद करते हुए व्यापारियों के कल्याण के लिए विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देना है।