Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संत कबीर नगर– जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के क्रियान्वयन, संचालन एवं अनुश्रवण हेतु गठित डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (DPMU) और जिला बैंक समन्वयक की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्य सचिव/उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने योजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में ₹5 लाख तक की परियोजनाओं के लिए 4 वर्षों तक 100% ब्याज मुक्त और कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10% स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जिसे परियोजना ऋण के साथ मुक्त कर दिया जाएगा। योजना की पात्रता में आवेदकों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, और उनके पास कौशल प्रशिक्षण होना चाहिए। कौशल प्रशिक्षण में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ODOP प्रशिक्षण योजना, SC/ST/OBC प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित, ITI उत्तीर्ण, पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण, या खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित होना शामिल है। योजना के आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन विभागीय पोर्टल https://diupmsme.upsdc.gov.in अथवा https://msme.up.gov.in पर ही प्राप्त किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मिशन निदेशक लखनऊ द्वारा जनपद का लक्ष्य 1700 निर्धारित किया गया है। उन्होंने उपायुक्त उद्योग और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे लक्ष्य के सापेक्ष योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन भरवाएं। साथ ही, उन्होंने बैठक में उपस्थित संबंधित बैंकों के बैंक समन्वयकों को भी निर्देश दिए कि प्रेषित सभी आवेदन पत्रों की गहन समीक्षा कर उनका नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को वितरित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने तथा बैंकों को लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण कर लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में MSME नीति के अंतर्गत मे. तिरुपति बालाजी प्रिंट पैक लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र, खलीलाबाद के स्वामी श्री नमन वैश्य को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लाभान्वित किया गया। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के 10 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के 2 लाभार्थियों और एक जनपद एक उत्पाद योजना के एक लाभार्थी को ऋण वितरण भी कराया गया। इस अवसर पर रोहित गौड़ (प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबंधक), उदय नारायण (प्रधानाचार्य, आईटीआई, मेंहदावल), विशाल कुमार सिंह (निदेशक, आर-सेटी), राजेश कुमार (खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग) तथा जनपद के समस्त बैंक जिला समन्वयक एवं अधिकारीगण सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना पर ज़ोर, डीएम ने की बैठक

संत कबीर नगर– जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के क्रियान्वयन, संचालन एवं अनुश्रवण हेतु गठित डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (DPMU) और जिला बैंक समन्वयक की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सदस्य सचिव/उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने योजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में ₹5 लाख तक की परियोजनाओं के लिए 4 वर्षों तक 100% ब्याज मुक्त और कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10% स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जिसे परियोजना ऋण के साथ मुक्त कर दिया जाएगा।

योजना की पात्रता में आवेदकों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, और उनके पास कौशल प्रशिक्षण होना चाहिए। कौशल प्रशिक्षण में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ODOP प्रशिक्षण योजना, SC/ST/OBC प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित, ITI उत्तीर्ण, पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण, या खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित होना शामिल है। योजना के आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन विभागीय पोर्टल https://diupmsme.upsdc.gov.in अथवा https://msme.up.gov.in पर ही प्राप्त किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मिशन निदेशक लखनऊ द्वारा जनपद का लक्ष्य 1700 निर्धारित किया गया है। उन्होंने उपायुक्त उद्योग और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे लक्ष्य के सापेक्ष योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन भरवाएं। साथ ही, उन्होंने बैठक में उपस्थित संबंधित बैंकों के बैंक समन्वयकों को भी निर्देश दिए कि प्रेषित सभी आवेदन पत्रों की गहन समीक्षा कर उनका नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को वितरित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने तथा बैंकों को लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण कर लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में MSME नीति के अंतर्गत मे. तिरुपति बालाजी प्रिंट पैक लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र, खलीलाबाद के स्वामी श्री नमन वैश्य को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लाभान्वित किया गया। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के 10 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के 2 लाभार्थियों और एक जनपद एक उत्पाद योजना के एक लाभार्थी को ऋण वितरण भी कराया गया।

इस अवसर पर रोहित गौड़ (प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबंधक), उदय नारायण (प्रधानाचार्य, आईटीआई, मेंहदावल), विशाल कुमार सिंह (निदेशक, आर-सेटी), राजेश कुमार (खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग) तथा जनपद के समस्त बैंक जिला समन्वयक एवं अधिकारीगण सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!