संतकबीरनगर- जिले के कांशीराम स्टेडिम में गोरखपुर जोन की 50वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो, क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, संजीव त्यागी और पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के 10 जनपदों से कुल 169 खिलाड़ियों ने जूडो, बुशू, ताइक्वांडो, कराटे और पेंचक सिलाट जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग किया। सभी मैच स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड लखनऊ के निर्देशानुसार संपन्न हुए।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता जनपद इस प्रकार रहे:
- जूडो (पुरुष): गोंडा
- जूडो (महिला): संतकबीरनगर
- बुशू (पुरुष): संतकबीरनगर
- बुशू (महिला): गोरखपुर
- ताइक्वांडो (पुरुष): सिद्धार्थनगर
- ताइक्वांडो (महिला): संतकबीरनगर
- कराटे (पुरुष): कुशीनगर
- कराटे (महिला): संतकबीरनगर
- पेंचक सिलाट (पुरुष): गोरखपुर
- पेंचक सिलाट (महिला): गोरखपुर