Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। विकास खंड बेलहर कला के गांव लोहरौली ठकुराई में कोटेदार के चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बेलहर कला ब्लाक के लोहरौली ठकुराई में एडीओ(पंचायत) पंकज सिंह की उपस्थिति में एडीओ(आईएसबी) सुनीता मिश्रा की अध्यक्षता में कोटेदार के चयन को लेकर प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक का आयोजन किया गया। एडीओ(पंचायत) पंकज सिंह ने बताया कि तीन लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत किये। तीनों नामांकन वैध पाए गये। मुहम्मद नदीम अख्तर को 287, निसार अहमद को 186 और नितेश कुमार अग्रहरि को 65 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार मुहम्मद नदीम अख्तर ने 101 मतों से जीत दर्ज की। इस अवसर पर एडीओ(पंचायत) पंकज सिंह, एडीओ(आईएसबी) सुनीता मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत सचिव अजीत सिंह, महेन्द्र कुमार, चन्द्रहास, उपनि. राजेश कुमार सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

खुली बैठक में नदीम अख्तर चुने गये लोहरौली ठकुराई के कोटेदार

 

संतकबीरनगर। विकास खंड बेलहर कला के गांव लोहरौली ठकुराई में कोटेदार के चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बेलहर कला ब्लाक के लोहरौली ठकुराई में एडीओ(पंचायत) पंकज सिंह की उपस्थिति में एडीओ(आईएसबी) सुनीता मिश्रा की अध्यक्षता में कोटेदार के चयन को लेकर प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक का आयोजन किया गया।
एडीओ(पंचायत) पंकज सिंह ने बताया कि तीन लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत किये। तीनों नामांकन वैध पाए गये। मुहम्मद नदीम अख्तर को 287, निसार अहमद को 186 और नितेश कुमार अग्रहरि को 65 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार मुहम्मद नदीम अख्तर ने 101 मतों से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर एडीओ(पंचायत) पंकज सिंह, एडीओ(आईएसबी) सुनीता मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत सचिव अजीत सिंह, महेन्द्र कुमार, चन्द्रहास, उपनि. राजेश कुमार सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Leave a Reply

error: Content is protected !!