संतकबीरनगर। रविवार को सेमरियावां ब्लाक सभागार में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेमरियावा ब्लाक सभागार में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जयंती पर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया। डॉ॰ मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। उन्होने बहुत से गैर कांग्रेसी हिन्दुओं की मदद से कृषक प्रजा पार्टी से मिलकर प्रगतिशील गठबन्धन का निर्माण किया। इस सरकार में वे वित्तमन्त्री बने। इसी समय वे सावरकर के राष्ट्रवाद के प्रति आकर्षित हुए और हिन्दू महासभा में सम्मिलित हुए।
उन्होंने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कार्यो पर प्रकाश डाला।
इस दौरान कन्हैया लाल यादव मण्डल अध्यक्ष ,अनिल पाण्डेय ,राम सागर चौधरी,अनवार आलम,जियाउल हक, राम पुरुषोत्तम गुप्ता,एजाज अहमद,जुबेर अहमद,गोविंद जयसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।