Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर- पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित जेटीसी (ज्वाइंट ट्रेनिंग सेंटर) बैरक का गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण नव चयनित आरक्षियों के चल रहे जेटीसी प्रशिक्षण के दृष्टिगत किया गया। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं के परेड ग्राउंड, बैरक और मेस का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने मेस मैनेजर से प्रशिक्षुओं को प्रदान की जा रही डाइट की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि उन्हें पौष्टिक भोजन मिले। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को नव रिक्रूट आरक्षियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रशिक्षणरत आरक्षियों को एक अनुकूल और सुविधापूर्ण वातावरण मिल सके। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन अभय नाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक  दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

आरटीसी बैरक का SP ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संतकबीरनगर- पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित जेटीसी (ज्वाइंट ट्रेनिंग सेंटर) बैरक का गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण नव चयनित आरक्षियों के चल रहे जेटीसी प्रशिक्षण के दृष्टिगत किया गया।
निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं के परेड ग्राउंड, बैरक और मेस का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने मेस मैनेजर से प्रशिक्षुओं को प्रदान की जा रही डाइट की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि उन्हें पौष्टिक भोजन मिले।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को नव रिक्रूट आरक्षियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रशिक्षणरत आरक्षियों को एक अनुकूल और सुविधापूर्ण वातावरण मिल सके।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन अभय नाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक  दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!