Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार और कांवड़ जलाभिषेक के मद्देनजर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज संयुक्त रूप से तामेश्वरनाथ शिव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई, और सीसीटीवी जैसी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेला आयोजकों और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी जलाभिषेक मार्ग, विश्राम स्थल, भोजन और बिजली व्यवस्था पर चर्चा की। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जल अर्पण कर पूजन अर्चन किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अभयनाथ मिश्र, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

DM और SP ने पूजन अर्चन के साथ किया तामेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!