Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, कुपोषण की जांच, जननी सुरक्षा योजना, और संस्थागत प्रसव की नियमित समीक्षा पर जोर दिया। आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं के कार्यों की भी समीक्षा करने को कहा गया।
डीएम ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण को सीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य करने और अस्पतालों में बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
बैठक में आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति पर भी जोर दिया गया। विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों की उपस्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के प्रतिनिधियों ने भी प्रस्तुतीकरण दिया।

स्वास्थ्य सेवाओं की सख्ती से करें निगरानी – आलोक कुमार(DM)

Leave a Reply

error: Content is protected !!