Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर- दुधारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश लोध पुत्र रामविशुन को अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर हुई है।पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई, 2025 को पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी ने 25 जुलाई, 2025 को अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दुधारा थाने में एफआईआर (मु0अ0सं0 268/2025 धारा 85,108,115(2),352 बी0एन0एस0) दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी करने वाली दुधारा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव और कांस्टेबल राधेश्याम गिरी शामिल थे, जिन्होंने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

दुधारा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी 

संतकबीरनगर- दुधारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश लोध पुत्र रामविशुन को अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर हुई है।पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई, 2025 को पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी ने 25 जुलाई, 2025 को अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दुधारा थाने में एफआईआर (मु0अ0सं0 268/2025 धारा 85,108,115(2),352 बी0एन0एस0) दर्ज की गई थी।
गिरफ्तारी करने वाली दुधारा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव और कांस्टेबल राधेश्याम गिरी शामिल थे, जिन्होंने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!