संतकबीरनगर जिले के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आज रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में विभिन्न शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने यूपी 112 को रिस्पांस टाइम सुधारने और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आंकिक शाखा को 2023 से लंबित टीए/डीए प्रकरणों को तुरंत निपटाने का निर्देश दिया। साथ ही साथ उन्होंने सीसीटीएनएस को थानों के डेटा को नियमित सिंक करने, एफआईआर, गिरफ्तारी और नफीस की फीडिंग का डेटा मैच करने, घटना स्थल का अक्षांश व देशांतर तुरंत फीड करने और बीट प्रहरी ऐप द्वारा एचएस व शस्त्र लाइसेंसी धारकों की सूचना अपडेट करने के निर्देश दिए गए. मॉनिटरिंग सेल को ई-साक्ष्य ऐप पर फीडिंग और सम्मन सेल को ई-सम्मन प्रक्रिया तुरंत शुरू करने को कहा। उन्होंने मीडिया सेल पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक के वाचक कार्यालय को महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई, पुलिस कर्मियों को दृश्यता, गतिशीलता, सजगता और सतर्कता बनाए रखने, पैदल गश्त, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्रवाई, गोवध निवारण अधिनियम और गुंडा/गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, रीडर वाचक रामआशीष यादव, डायल 112 प्रभारी निरीक्षक राहुल यादव, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक आलोक सोनी, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज त्रिपाठी, गोपनीय सहायक पुलिस अधीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी मीडिया/पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे.