- पिछले दिनो लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान हो गया था निधन
- गमजदा परिवार के सदस्यों से मिलकर बंधाया ढांढस, मृत आत्मा की शांति के लिए किया प्रार्थना
संतकबीरनगर।

सूर्या ग्रुप के चेयरमैन एवम् जिले में समाजसेवा के स्तंभ डा उदय प्रताप चतुर्वेदी गुरुवार को नगर पंचायत हरिहरपुर पहुंचे। जहां पिछले दिनो अम्बा केपीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक परमात्मा पांडेय के पिता और कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अमरेंद्र पांडेय के बाबा का लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान निधन हो गया था। गुरुवार को ब्रम्हभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। श्री पांडेय के पैतृक आवास पर पहुंचे डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात करके उनके सुख दुख में हमेशा शामिल रहने का भरोसा दिलाया। डा चतुर्वेदी ने कहा कि माता पिता की छाया ही इंसान के आत्मविश्वास का परिचायक होती है। ऐसे में माता पिता के निधन के बाद इंसान का आत्मबल डगमगाने लगता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस कोप का शिकार धरती का हर इंसान होता है। सृष्टि की इसी रीति को देख इंसान खुद को सम्हालने और सहेजने का प्रयास करता है। डा चतुर्वेदी ने स्व पंडित बृजभूषण पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान पहुंचे पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुबोध यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, रिटायर्ड शिक्षक मेजर भागी प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र यादव, नितेश द्विवेदी, चिंतामणि सहित तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।