Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
  लखनऊ (डेस्क) - संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने आज विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना से लखनऊ स्थित उनके आवास पर एक शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर जहां सार्थक चर्चा हुई वहीं विधायक अनिल त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनके क्षेत्र के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक और पूर्व प्रमुख स्वर्गीय पंडित लालसा प्रसाद मिश्र के पैतृक गांव रक्सा कलां के संपूर्ण विकास की मांग की गई । विधायक त्रिपाठी ने ज्ञापन में रक्सा कलां गांव के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया। इसमें गांव तक जाने वाली सड़क और पुल का निर्माण, गांव के भीतरी मार्गों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना, 'पंडित लालसा प्रसाद मिश्र स्मृति प्रवेश द्वार' का निर्माण, बाराखाल तिराहे या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर पंडित जी की प्रतिमा की स्थापना, और गांव का चौतरफा विकास करने के लिए विशेष विकास योजना के तहत कार्रवाई करने की मांग शामिल थी। जिसपर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनके ज्ञापन को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए कमिश्नर बस्ती को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। सत्यमेव टाइम्स न्यूज को जानकारी देते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि आज विधानसभा अध्यक्ष जी से मुलाकात और उनके आश्वासन से गांव के विकास की उम्मीद जगी है और जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होगा।

विधायक अनिल त्रिपाठी के प्रयास से विकसित होगा पूर्व विधायक का गांव रक्सा कला

 

लखनऊ (डेस्क) – संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने आज विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना से लखनऊ स्थित उनके आवास पर एक शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर जहां सार्थक चर्चा हुई वहीं विधायक अनिल त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनके क्षेत्र के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक और पूर्व प्रमुख स्वर्गीय पंडित लालसा प्रसाद मिश्र के पैतृक गांव रक्सा कलां के संपूर्ण विकास की मांग की गई ।
विधायक त्रिपाठी ने ज्ञापन में रक्सा कलां गांव के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया। इसमें गांव तक जाने वाली सड़क और पुल का निर्माण, गांव के भीतरी मार्गों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना, ‘पंडित लालसा प्रसाद मिश्र स्मृति प्रवेश द्वार’ का निर्माण, बाराखाल तिराहे या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर पंडित जी की प्रतिमा की स्थापना, और गांव का चौतरफा विकास करने के लिए विशेष विकास योजना के तहत कार्रवाई करने की मांग शामिल थी।
जिसपर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनके ज्ञापन को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए कमिश्नर बस्ती को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। सत्यमेव टाइम्स न्यूज को जानकारी देते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि आज विधानसभा अध्यक्ष जी से मुलाकात और उनके आश्वासन से गांव के विकास की उम्मीद जगी है और जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!