Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज में ध्वजारोहण कर देश के वीर सपूतों को याद किया गया। इंडस्ट्रीज के स्वामी और जिले के वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता श्री नारायण सिंह कौशिक ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय पर्व का सम्मान किया। श्री नारायण सिंह कौशिक ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमें उन सभी रणबांकुरों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए जिनकी वजह से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में हुए संघर्षों और बलिदानों का जिक्र करते हुए सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान इंडस्ट्रीज में कार्यरत सभी मजदूरों और कर्मचारियों को आजादी की खुशी में मिठाई भी बांटी गई, जिससे सभी के चेहरों पर खुशी और गर्व का भाव स्पष्ट दिख रहा था। यह कार्यक्रम देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज खलीलाबाद में शान से लहराया तिरंगा


संतकबीरनगर: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज में ध्वजारोहण कर देश के वीर सपूतों को याद किया गया। इंडस्ट्रीज के स्वामी और जिले के वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता श्री नारायण सिंह कौशिक ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय पर्व का सम्मान किया।
श्री नारायण सिंह कौशिक ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमें उन सभी रणबांकुरों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए जिनकी वजह से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में हुए संघर्षों और बलिदानों का जिक्र करते हुए सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान इंडस्ट्रीज में कार्यरत सभी मजदूरों और कर्मचारियों को आजादी की खुशी में मिठाई भी बांटी गई, जिससे सभी के चेहरों पर खुशी और गर्व का भाव स्पष्ट दिख रहा था। यह कार्यक्रम देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!