Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर- जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेंहदावल में और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में खलीलाबाद में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान, कुल 140 फरियादियों की शिकायतों को सुना गया, जिनमें से 29 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर किसी शिकायत का समाधान नहीं होता है और वह बार-बार आती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि पुलिस से संबंधित मामलों में मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित को तुरंत न्याय मिल सके। सत्यमेव टाइम्स न्यूज प्रतिनिधि के अनुसार धनघटा में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं मेंहदावल में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि खलीलाबाद में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, जिनके लिए अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन

संतकबीरनगर- जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेंहदावल में और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में खलीलाबाद में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान, कुल 140 फरियादियों की शिकायतों को सुना गया, जिनमें से 29 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर किसी शिकायत का समाधान नहीं होता है और वह बार-बार आती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि पुलिस से संबंधित मामलों में मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित को तुरंत न्याय मिल सके। सत्यमेव टाइम्स न्यूज प्रतिनिधि के अनुसार धनघटा में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं मेंहदावल में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जबकि खलीलाबाद में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया।
शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, जिनके लिए अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!