
एक तरफ UP CM योगी आदित्यनाथ ने जहां प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के लिए चुने गए 1510 नए अनुदेशकों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं संतकबीरनगर जिले में चयनित नए अनुदेशकों को भी नियुक्ति पत्र बांटा गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान और जिलाधिकारी आलोक कुमार, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जहां पर खलीलाबाद, मेहदावल और धनघटा विधायकों ने 20 में से 18 चयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन विधायकों ने अनुदेशकों को बधाई दी और उनसे अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाने का आग्रह किया। नियुक्ति पत्र पाकर अनुदेशकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।