Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
[caption id="attachment_26302" align="alignnone" width="256"] IPS संदीप कुमार मीना (फाइल फोटो)[/caption]
उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो इसलिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी जनपदों में तेज तर्रार पुलिस अफसरों की नियुक्ति कर रहें है। पिछले कार्यकाल से लेकर इस कार्यकाल में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश भर में हो रहे अपराधों पर चुनिंदा अफसरों के जरिए नकेल कस रहे हैं। इसी कड़ी में एक नाम आता है IPS संदीप मीना का जो वर्तमान में संतकबीरनगर जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त है। इस IPS अफसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ जमकर विश्वास करते हैं जिसका नतीजा भी देखने को मिल रहा है। संतकबीरनगर जिले में हो रही अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के नाम पर जाने जाने वाले IPS संदीप कुमार मीना की अगुआई वाली पुलिस टीम ने आज ये फिर सिद्ध किया कि अपराधी कितना ही क्यों ना चालाक हो वो पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सकता,क्योंकि कानून के हाथ लम्बे होते हैं।
फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने वाले अभियुक्त की जिले की पुलिस टीम ने जब मुंबई के छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया तब जिले की पुलिस के इस गुड वर्क की गूंज DGP कार्यालय तक पहुंची। पुलिस हेडक्वार्टर ने भी संतकबीरनगर जिले की पुलिस के द्वारा किए गए इस गुड वर्क की तारीफ करते हुए सभी की पीठ थपथपाई है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन में संतकबीरनगर जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार घट रहा है। इसी दिशा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ऐसे शख्स को धर दबोचा, जिसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा की थी।
यह गिरफ्तारी मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई। गिरफ्तार किए गए शख्स का असली नाम सुमंत है और वह गोरखपुर का रहने वाला है। उसने चंदू नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था जिसका इस्तेमाल कर वह विदेश गया था।
बताते चले कि गोरखपुर के निवासी सुमंत ने अपना नाम बदलकर और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके 'चंदू' नाम से पासपोर्ट बनवाया था। तकनीकी और मुखबिरों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसकी लोकेशन का पता लगाया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सुमंत उर्फ चंदू मुंबई में है।पुलिस की एक टीम तत्काल मुंबई के लिए रवाना हुई। उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छापेमारी की और आरोपी सुमंत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह विदेश जाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने यह फर्जीवाड़ा क्यों किया और इसमें कौन-कौन शामिल हैं, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस जल्द ही और गिरफ्तारियां कर सकती है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने इस सफलता पर टीम की सराहना की और कहा कि पुलिस हर तरह के अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी पासपोर्ट मामला : अभियुक्त अरेस्ट : कानून के हाथ लम्बे होते हैं बाबू मोशाय 

IPS संदीप कुमार मीना (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो इसलिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी जनपदों में तेज तर्रार पुलिस अफसरों की नियुक्ति कर रहें है। पिछले कार्यकाल से लेकर इस कार्यकाल में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश भर में हो रहे अपराधों पर चुनिंदा अफसरों के जरिए नकेल कस रहे हैं। इसी कड़ी में एक नाम आता है IPS संदीप मीना का जो वर्तमान में संतकबीरनगर जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त है। इस IPS अफसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ जमकर विश्वास करते हैं जिसका नतीजा भी देखने को मिल रहा है। संतकबीरनगर जिले में हो रही अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के नाम पर जाने जाने वाले IPS संदीप कुमार मीना की अगुआई वाली पुलिस टीम ने आज ये फिर सिद्ध किया कि अपराधी कितना ही क्यों ना चालाक हो वो पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सकता,क्योंकि कानून के हाथ लम्बे होते हैं।
फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने वाले अभियुक्त की जिले की पुलिस टीम ने जब मुंबई के छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया तब जिले की पुलिस के इस गुड वर्क की गूंज DGP कार्यालय तक पहुंची। पुलिस हेडक्वार्टर ने भी संतकबीरनगर जिले की पुलिस के द्वारा किए गए इस गुड वर्क की तारीफ करते हुए सभी की पीठ थपथपाई है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन में संतकबीरनगर जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार घट रहा है। इसी दिशा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ऐसे शख्स को धर दबोचा, जिसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा की थी।
यह गिरफ्तारी मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई। गिरफ्तार किए गए शख्स का असली नाम सुमंत है और वह गोरखपुर का रहने वाला है। उसने चंदू नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था जिसका इस्तेमाल कर वह विदेश गया था।
बताते चले कि गोरखपुर के निवासी सुमंत ने अपना नाम बदलकर और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके ‘चंदू’ नाम से पासपोर्ट बनवाया था। तकनीकी और मुखबिरों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसकी लोकेशन का पता लगाया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सुमंत उर्फ चंदू मुंबई में है।पुलिस की एक टीम तत्काल मुंबई के लिए रवाना हुई। उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छापेमारी की और आरोपी सुमंत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह विदेश जाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने यह फर्जीवाड़ा क्यों किया और इसमें कौन-कौन शामिल हैं, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस जल्द ही और गिरफ्तारियां कर सकती है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने इस सफलता पर टीम की सराहना की और कहा कि पुलिस हर तरह के अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!