Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ सेवारत शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है।शनिवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ संत कबीर नगर के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद को उनके बेलहर आवास पर सौंपा।ज्ञापन लेने के बाद शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए सांसद पप्पू निषाद ने कहा कि वह शिक्षकों का मामला सदन में उठाते हुए उसका निराकरण कराने का पूरा प्रयास करेंगे। शिक्षकों ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि यदि केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने हस्तक्षेप नहीं किया तो देश के 15 लाख से अधिक शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो जाएगा।सांसद ने कहा कि वे प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे तथा मामले को सदन में उठाते हुए शिक्षकों का पक्ष रखेंगे।ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अशोक कुमार,मंत्री अब्दुर्रहीम,उपाध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी,ब्लाक अध्यक्ष बेलहर कला मोहम्मद नसीम,रामजीत ब्लाक अध्यक्ष बघौली,ज़ुबैर अहमद,शफीउल्लाह सिद्दीक़ी, बालगोविंद राय, वीरेंद्र गुप्त, अबुल कलाम,मुजम्मिल हुसैन आदि कलाम आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों ने पीएम को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा : संसद में उठाएंगे शिक्षकों का मुद्दा-सांसद

 

टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ सेवारत शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है।शनिवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ संत कबीर नगर के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद को उनके बेलहर आवास पर सौंपा।ज्ञापन लेने के बाद शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए सांसद पप्पू निषाद ने कहा कि वह शिक्षकों का मामला सदन में उठाते हुए उसका निराकरण कराने का पूरा प्रयास करेंगे।

शिक्षकों ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि यदि केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने हस्तक्षेप नहीं किया तो देश के 15 लाख से अधिक शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो जाएगा।सांसद ने कहा कि वे प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे तथा मामले को सदन में उठाते हुए शिक्षकों का पक्ष रखेंगे।ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अशोक कुमार,मंत्री अब्दुर्रहीम,उपाध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी,ब्लाक अध्यक्ष बेलहर कला मोहम्मद नसीम,रामजीत ब्लाक अध्यक्ष बघौली,ज़ुबैर अहमद,शफीउल्लाह सिद्दीक़ी, बालगोविंद राय, वीरेंद्र गुप्त, अबुल कलाम,मुजम्मिल हुसैन आदि कलाम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!