मथुरा-वृंदावन के महाराज श्री त्रिभुवन दास जी सुनाएंगे कथा
संतकबीरनगर: महुली इलाके के जाने-माने और धार्मिक कामों के लिए मशहूर गांव भिट्हा में कल से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शुरू हो रहा है। यह आयोजन पूरे 9 दिनों तक चलेगा।
यह कार्यक्रम जिले की मशहूर शख्सियत और समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के घर पर हो रहा है। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी हर साल की तरह इस साल भी अपने स्वर्गीय पिता पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी जी की याद में यह कथा करा रहे हैं। इस 9 दिन की कथा को सुनाने के लिए मथुरा-वृंदावन से श्री त्रिभुवन दास जी महाराज आ रहे हैं। जिनकी कथा सुनने के लिए इलाके के हजारों लोग वहां पहुंचेंगे। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस भागवत कथा में जरूर आएं और धर्म का लाभ लें।