Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   "खेलों से ही होता है मजबूत चरित्र का निर्माण, प्रतिभाओं को निखार रही सरकार" - उदय राज तिवारी संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 'विधायक खेल स्पर्धा-2025' का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्री उदय राज तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रैकसूट वितरित कर सम्मानित किया। आपको बता दें कि प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उदय राज तिवारी ने कहा कि खलीलाबाद की भूमि सदैव से प्रतिभा और संघर्ष की साक्षी रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यहाँ के युवाओं का जोश और समर्पण ही क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की नींव है। श्री तिवारी ने कहा कि सरकार और प्रशासन का लक्ष्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। वहीं जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। उन्होंने बताया कि इस विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब आगामी चरणों में जनपद, जोन और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, कन्हैया वर्मा, मुरली जायसवाल, कमलेश जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रितेश कुमार वर्मा, राघवेंद्र बहादुर पाल और मुकेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में रमेश प्रसाद, इंद्रमणि पटेल, संजय मौर्य और राम शंकर चौधरी सहित अन्य विशेषज्ञों ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि सुरक्षा व्यवस्था में पीआरडी के जवान मुस्तैद रहे।

विधायक खेल स्पर्धा में युवाओं ने दिखाया दम, उदय राज तिवारी ने किया सम्मानित 

 

“खेलों से ही होता है मजबूत चरित्र का निर्माण, प्रतिभाओं को निखार रही सरकार” – उदय राज तिवारी

संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ‘विधायक खेल स्पर्धा-2025’ का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्री उदय राज तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रैकसूट वितरित कर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले हुए।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उदय राज तिवारी ने कहा कि खलीलाबाद की भूमि सदैव से प्रतिभा और संघर्ष की साक्षी रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यहाँ के युवाओं का जोश और समर्पण ही क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की नींव है। श्री तिवारी ने कहा कि सरकार और प्रशासन का लक्ष्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।
वहीं जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। उन्होंने बताया कि इस विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब आगामी चरणों में जनपद, जोन और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, कन्हैया वर्मा, मुरली जायसवाल, कमलेश जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रितेश कुमार वर्मा, राघवेंद्र बहादुर पाल और मुकेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में रमेश प्रसाद, इंद्रमणि पटेल, संजय मौर्य और राम शंकर चौधरी सहित अन्य विशेषज्ञों ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि सुरक्षा व्यवस्था में पीआरडी के जवान मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!