
समाजसेवा के जरिए सक्रिय राजनीति में अब्दुल मतीन ने की थी एंट्री
नामी शैक्षणिक संस्थान शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं अब्दुल मतीन
पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी का अब्दुल मतीन को मिला है इनाम
गत दिनों लखनऊ में आयोजित मायावती की जनसभा में हजारों की संख्या में प्रतिभाग किए थे मतीन!
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अब्दुल मतीन ने लिया संकल्प!
2027 में बहन मायावती की अगुआई में सरकार बनाने का मतीन ने किया दावा!
संतकबीरनगर – बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मिशन 2027 की तैयारियों को धार देते हुए अपनी जिला इकाई के सांगठनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता अब्दुल मतीन को उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आपको बता दें कि अब्दुल मतीन केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी भी हैं। नामी शैक्षणिक संस्थान शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक के रूप में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। समाजसेवा के जरिए ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी बेदाग छवि और ईमानदारी को देखते हुए ही शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
अब्दुल मतीन की नियुक्ति के पीछे उनकी हालिया सक्रियता को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित बसपा सुप्रीमो मायावती की विशाल जनसभा में अब्दुल मतीन अपने साथ हजारों की संख्या में समर्थकों का हुजूम लेकर पहुंचे थे। उनके इस शक्ति प्रदर्शन ने पार्टी आलाकमान का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसका प्रतिफल अब उन्हें इस नई जिम्मेदारी के रूप में मिला है। जिला कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते ही अब्दुल मतीन ने अपने तेवर साफ कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित अपने संदेश में उन्होंने कहा कि”पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा, हमारा लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है, हम संकल्प लेते हैं कि 2027 में बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। वहीं अब्दुल मतीन की नियुक्ति की खबर मिलते ही बसपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि मतीन के आने से जिले में पार्टी का वित्तीय और संगठनात्मक ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा, जिससे आने वाले चुनावों में पार्टी को सीधा लाभ मिलेगा।
क