संतकबीरनगर। जनपद के सेमरियावा ब्लॉक क्षेत्र के खम्भरिया के पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी समेत उनके तमाम चाहने वालों ने मशहूर कारोबारी व समाजसेवी शहनाज़ खान को उनके जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मूल रूप से तप्पा उजियार क्षेत्र के अगया छाता गांव के रहने वाले शहनाज खान आज मुंबई में एक बड़े और प्रतिष्ठित कारोबारी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। व्यवसाय में व्यस्त रहने के बावजूद वह अपने गृह जनपद के लोगों और स्थानीय युवाओं के लिए हमेशा मददगार साबित होते हैं। शहनाज़ खान ने मुंबई में अपनी मेहनत के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और वह वहां जाने वाले अपने क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सम्पन्न और आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनके इसी सेवाभाव के चलते क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति गहरा आदर और स्नेह है।
शहनाज खान के जन्मदिन के इस खास मौके पर खम्भरिया के पूर्व प्रधान विकास चौधरी ने उनके प्रति अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शहनाज खान केवल एक सफल व्यवसायी ही नहीं हैं, बल्कि एक बेहद संवेदनशील और नेक दिल समाजसेवी भी हैं। वह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और उनका पूरा जीवन दूसरों के कल्याण के लिए समर्पित रहता है। विकास चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शहनाज़ खान के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना की है, ताकि वह इसी तरह निरंतर समाज सेवा और युवाओं के कल्याण का कार्य करते रहें। जन्मदिन के इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम अन्य शुभचिंतकों, मित्रों और युवाओं ने भी उन्हें फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजकर अपनी शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।