Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर- जिला पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जनपद के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹42,24,20,000 के मूल बजट पर सदन ने अपनी मुहर लगा दी। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹61.22 करोड़ के पुनरीक्षित बजट को भी सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी के निर्देशन में अपर मुख्य अधिकारी आशुतोष कुमार ने कार्यसूची प्रस्तुत की। सदन ने जिला पंचायत की आय बढ़ाने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए जिला पंचायत के स्वामित्व वाली भूमि पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने की स्वीकृति प्रदान की। इसके अतिरिक्त, खनिज परिवहन शुल्क वसूली हेतु संशोधित उपविधि और पंचायत चुनाव के अदेयता प्रमाण पत्र शुल्क के प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिला पंचायत कार्यालय पर सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सांसद लक्ष्मीकान्त निषाद, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान व विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति ने विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाया। पशु बाजार की संशोधित उपविधि पर आई आपत्तियों के संबंध में अध्यक्ष म बलिराम यादव ने अत्यंत लोकतांत्रिक रुख अपनाते हुए निर्णय लिया कि संबंधित सदस्यों के साथ बैठकर वार्ता के जरिए इसका निस्तारण किया जाएगा।बैठक में कुल 28 में से 23 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य रूप से गौहर अली, शैलेन्द्र यादव, राम सुरेश चौरसिया, अम्बरीश पाल, राम सिंह यादव, मनोज यादव, कायनात फातिमा और अंशिता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में अध्यक्ष व अपर मुख्य अधिकारी ने शांतिपूर्ण बैठक संपन्न होने पर माननीय सांसद व विधायकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयन्त सिंह,अभियंता नवनीत कुमार सहित जिला पंचायत के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 42 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी

Leave a Reply

error: Content is protected !!