रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। विकास खण्ड सेमरियावा के गांव दरियाबाद में नहर में कचरा फेकने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं। मामले को लेकर ग्रामीण हलकान हैं। ग्रामीण अब्दुल्लाह ने बताया कि उनका घर गांव के दक्षिण स्थित नहर के उत्तर में स्थित है। गांव के कुछ लोग मना करने के बाद भी नहर में आये दिन कचरा फेकते हैं जिससे उठती दुर्गन्ध से परेशानी झेलनी पड़ती है। जिसके कारण जलजनित व मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने शासन- प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग की है।