
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) नो मैपिंग मतदाताओं का नोटिस के उपरांत सुनवाई के लिए ब्लाक मुख्यालय पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नायब तहसीलदार की देखरेख में कर्मी मौजूद रहे।
सेमरियावा ब्लाक परिसर स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में मंगलवार को भी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) नो मैपिंग मतदाताओं का नोटिस के उपरांत सुनवाई के लिए ब्लाक मुख्यालय पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग मैपिंग को लेकर जूझते नज़र आये।
नायब तहसीलदार राजेश कुमार मिश्रा की देखरेख में चल रहे मैपिंग को लेकर कर्मी मौजूद रहे।
नायब तहसीलदार राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि निश्चित समय में मैपिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि किसी मतदाता को क़ोई दिक्कत न झेलनी पड़े।