सेमरियावाँ।
सेमरियावाँ ब्लाक के दो परीक्षा केन्द्रों पर मंगलवार को प्रतिष्ठित बुनियाद टैलेन्ट सर्च परीक्षा कुशलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
नि:शुल्क आवेदनों, उच्चस्तरीय मानदन्डों और अपनी पार्दर्शिता को लेकर छात्रों के बीच चर्चित रहने वाली इस बुनियाद परीक्षा के आँकड़ों की जानकारी देते हुए बुनियाद इन्डिया फाउन्डेशन के सबकोआर्डिनेटर मोहम्मद अहमद खान ने बताया कि इस वर्ष गोरखपुर व बस्ती मन्डल के विभिन्न जनपदों से 222 विद्यालयों के कुल 1202 छात्रों ने आवेदन किया था।
जिनमें से आज 31 मार्च को अब्दुल हकीम एग्री इन्टर कालेज उजियार दुधारा पर बने सेन्टर पर कुल 407 और अवध गर्ल्स इन्टर कालेज कड़जा पर बने परीक्षा केन्द्र पर कुल 553 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। जबकि इसके पहले 29 मार्च को सम्पन्न विश्ववस्तरीय NEET और IIT लेवल की परीक्षा में 153 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि इन दोनों दिनों की संपन्न परीक्षा का परिणाम आगामी 6 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। जिसके बाद हर कक्षा के मेरिटोरियस मेधावी छात्रों को समाज के सफल एवं उच्चपदस्थ अधिकारियों व सम्मानित बु्द्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा। बताते चलें कि बुनियाद इन्डिया फाउन्डेशन हर वर्ष लगभग 3 दर्जन साइकिल व 150+ कुर्सी मेज या इसी प्रकार के छात्र उपयोगी सामान, ट्राफी, मेडल, प्रमाणपत्र वगैरा देकर मेधावियों को सम्मानित करता रहा है
उन्होंने बताया कि इस वर्ष के सम्मान समारोह के तिथि की घोषणा बाद में टीम बुनियाद के द्वारा की जाएगी।