Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है विधायक अनिल त्रिपाठी के प्रयास लाये रंग...... जनता को मिली बड़ी सहूलियत संतकबीरनगर - मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी के प्रयास उस वक़्त रंग लाये ज़ब बहु प्रतिक्षित भगौसा सड़क मार्ग के कायाकल्प की शासन ने मंजूरी दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'विकसित उत्तर प्रदेश' के विजन को धरातल पर उतारते हुए विधायक ने मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक और बड़ी आधारशिला रखी। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित सरकार ने बी.एम.सी.टी. डिगेश्वर नाथ होते हुए भगौसा मार्ग के कायाकल्प को मंजूरी दे दी है। 11.400 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन द्वारा ₹27,38,13,000/- की भारी-भरकम धनराशि स्वीकृत की है। इस सड़क के निर्माण से न केवल हजारों नागरिकों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश और मेहदावल विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए क्षेत्र की जनता ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त किया है। विकास की यह नई राह अब मेहदावल की नई पहचान बनेगी।

₹27.38 करोड़ से चमकेगा भगौसा मार्ग, CM योगी ने दी बड़ी सौगात

विधायक अनिल त्रिपाठी के प्रयास लाये रंग…… जनता को मिली बड़ी सहूलियत

संतकबीरनगर – मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी के प्रयास उस वक़्त रंग लाये ज़ब बहु प्रतिक्षित भगौसा सड़क मार्ग के कायाकल्प की शासन ने मंजूरी दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए विधायक ने मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक और बड़ी आधारशिला रखी। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित सरकार ने बी.एम.सी.टी. डिगेश्वर नाथ होते हुए भगौसा मार्ग के कायाकल्प को मंजूरी दे दी है। 11.400 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन द्वारा ₹27,38,13,000/- की भारी-भरकम धनराशि स्वीकृत की है। इस सड़क के निर्माण से न केवल हजारों नागरिकों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश और मेहदावल विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए क्षेत्र की जनता ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त किया है। विकास की यह नई राह अब मेहदावल की नई पहचान बनेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!