
सेमरियावा। बृहस्पतिवार को दुधारा थाना क्षेत्र के दुधारा के सीवान में लगभग 1.40 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने दर्जनों किसानों का निवाला छीन लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
थाना दुधारा क्षेत्र के गांव दुधारा के सीवान में लगभग 1.40 बजे तेज़ पछुआ हवाओं के बीच अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लगभग 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख़ हो गई।
इन किसानों का जला खेत
तबारक हुसेन, खुर्शीद अख्तर, हमीदा खातून, अब्दुल कलाम, महबूब आलम अंसारी, सालेहा खातून, रशीद अहमद, रिज़वान अहमद, अब्दुल्लाह, जफर अहमद आदि