सेमरियावां।ब्लॉक सेमरियावां के एक मात्र प्रधानाध्यापक शकील अहमद के 40 साल की बेमिसाल सेवा के बाद गुरुवार को स्कूल में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सेवित बस्ती और ब्लॉक के बड़ी संख्या में छात्र,शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मो मारूफ और संचालन जफीर अली करखी ने किया।
ब्लॉक सेमरियावां अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय के आदर्श प्रधानाध्यापक शकील अहमद 40 साल की बेमिसाल सेवा के बाद रिटायर हो गए।गुरुवार को विद्यालय के शिक्षकों ,अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं ने नम आंखों से शकील अहमद को ढेरों उपहार भेंट कर विदा किया। जाड़ा ,गर्मी ,बरसात और छुट्टी की अनदेखी कर छात्र छात्राओं विद्यालय हेतु समर्पित शकील अहमद ब्लॉक के एक मात्र प्रधानाध्यापक थे।इनका स्कूल ब्लॉक का मॉडल स्कूल माना गया।समय एवं अपने कर्तव्य और दायित्व हेतु समर्पित शकील अहमद की सभी उपस्थित जनों ने प्रशंसा की।ब्लॉक के शिक्षकों ने गुरुवार को स्कूल पहुंचकर विदाई दी।इनके स्वास्थ्य की कामना।
इस अवसर पर जफीर अली, मो आजम,अब्दुर्रहीम , जलालुद्दीन, डॉ आशीष कुमार गौतम, बच्चू लाल,राम मिलन,मो मारूफ,अब्दुल मुततलिब,मो युनुस,शमीम अहमद, कमाल अहमद,अब्दुर्रहमान,विकास कुमार,हिमांशु पाण्डेय,धर्मराज,बदलू प्रसाद,अब्दुल गफ्फार,सुहेल अहमद,रमेश चंद,आजाद हुसैन ,विकास मौर्य, ओंकार नाथ पांडे आदि ने उपहार भेंट कर विदाई दी।