सफलता क़ोई संयोग नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है- मोहम्मद अहमद
विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच बनाए रखें- फ़ुजैल नदवी
शकील अहमद मेमोरियल पब्लिक स्कूल मजीदाबाद सेमरियावा में वार्षिकोत्सव समारोह का किया गया आयोजन
सेमरियावा। बुद्धवार को विकास खण्ड सेमरियावा के
शकील अहमद मेमोरियल पब्लिक स्कूल मजीदाबाद सेमरियावा में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
सेमरियावा ब्लाक के शकील अहमद मेमोरियल पब्लिक स्कूल मजीदाबाद सेमरियावा में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दारुल उलूम नदवतुल
उलेमा के शिक्षक मौलाना कफील अहमद नदवी ने कहा कि अपने बच्चों को असरी तालीम के साथ दीनी तालीम ज़रूर दें ताकि उन्हें दीन की बुनियादी जानकारी हो सके। अपने बच्चों के तालीम के साथ अच्छी तरबियत भी दें। तालीम का हासिल करना फर्ज़ बताया गया है। तालीम के जरिये ही इंसान के अंदर अच्छे और बुरे की तमीज़ हो।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद ने कहा कि शिक्षा से देश व समाज का भला होगा। जीवन में सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, कड़ी मेहनत, दृढ़ता, और लगातार सीखते रहने की आदत विकसित करें। सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ना सफलता के प्रमुख सूत्र हैं। अपने जीवन के लिए छोटे और बड़े, स्पष्ट लक्ष्य तय करें। पता होना चाहिए कि आपको कहाँ पहुँचना है। लगातार मेहनत करें और असफलताओं से निराश न हों, बल्कि उन्हें सीखने के अनुभव के रूप में लें। अपनी क्षमताओं और कमजोरियों को समझकर खुद को सुधारें।
विद्यालय के प्रबंधक फ़ुजैल अहमद नदवी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हर दिन की योजना बनाएं और अपनी प्राथमिकताओं को तय करें। विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच बनाए रखें। विश्वास और धैर्य रखें। नई चीज़ें सीखने की आदत डालें और अपने ज्ञान को लगातार बढ़ाते रहें।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
इस मौके पर मौलाना कफील अहमद नदवी, मौलाना मुनीर नदवी,मौलाना गुफरान अहमद नदवी, एजाज मुनीर,
मोहम्मद अहमद, सुहेल अहमद, वसीम अहमद, फ़ुजैल अहमद नदवी प्रबंधक, माशूक अहमद प्रधानाचार्य, एजाज अहमद, नौशाद अहमद, अब्दुल रज़्ज़ाक़ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।