Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती "सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सशक्तिकरण" थीम पर पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश के साथ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमारा संविधान भारत की आत्मा है और संवैधानिक दायरे में रहकर निष्पक्षता से जनता की सेवा करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के संघर्षों और आदर्शों को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा शिक्षा और शिक्षित समाज के निर्माण के प्रति जागरूक रहे और उन्होंने जीवन भर शोषण व भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष कर समानता पर आधारित समाज की नींव रखी। जिलाधिकारी ने सभी लोक सेवकों को आमजन की गरिमा का सम्मान करने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का दिन बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने व्यवहार में उतारने का दिन है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, एसओसी विनय कुमार सिंह, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संवैधानिक मूल्यों का पालन ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: डीएम आलोक कुमार

 

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती “सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सशक्तिकरण” थीम पर पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश के साथ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमारा संविधान भारत की आत्मा है और संवैधानिक दायरे में रहकर निष्पक्षता से जनता की सेवा करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के संघर्षों और आदर्शों को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा शिक्षा और शिक्षित समाज के निर्माण के प्रति जागरूक रहे और उन्होंने जीवन भर शोषण व भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष कर समानता पर आधारित समाज की नींव रखी। जिलाधिकारी ने सभी लोक सेवकों को आमजन की गरिमा का सम्मान करने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का दिन बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने व्यवहार में उतारने का दिन है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, एसओसी विनय कुमार सिंह, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!