
पत्रकारिता एवं जनसरोकार के क्षेत्र में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
संतकबीर नगर/थिम्फू।
संतकबीर नगर जनपद के करमैनी गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रबंध संपादक डॉ. पीएन पाण्डेय को भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित “दी इंडो भूटान मैत्री सम्मान 2026” समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें पत्रकारिता, जनसरोकार एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु “दी इंडो भारत मैत्री सम्मान 2026” प्रदान किया गया।
इस भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में भारत सहित विभिन्न देशों की विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. ताशी जांगमो रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जैक्सन दुकपा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने की।
डॉ. पीएन पाण्डेय वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार विजन, अतुल्य भारत चेतना, पूर्वांचल न्यूज 24 एवं बहुजन प्रेरणा सहित कई समाचार पत्रों में प्रबंध संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पूर्व में “विद्या वाचस्पति” एवं “सार्क प्राइड अवार्ड” सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित हो चुके हैं।
कार्यक्रम का आयोजन देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, धरा धाम इंटरनेशनल तथा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. पीएन पाण्डेय ने मानद कुलपति संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के प्रति आत्मिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव प्रेरणादायी रहा है। सम्मान की सूचना से संतकबीर नगर सहित पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।