Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किए जाने के फैसले का चौतरफा स्वागत हो रहा है। सरकार के इस जनहितकारी और अभूतपूर्व निर्णय से प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में संतकबीरनगर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया के पूर्व ग्राम प्रधान एवं मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय को बेहद ऐतिहासिक और ग्रामीण विकास को गति देने वाला कदम बताया है। विकास चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का यह फैसला जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने और विकास कार्यों को बिना किसी रुकावट के अनवरत जारी रखने की उनकी दूरदर्शिता को दर्शाता है। इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाएं प्रभावित नहीं होंगी और जनता के काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। सरकार के इस सराहनीय कदम को लेकर ग्राम प्रधानों और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री के इस लोक-कल्याणकारी निर्णय के प्रति अपनी कृतज्ञता और खुशी जाहिर करने के लिए ग्राम प्रधानों द्वारा जगह-जगह होर्डिंग्स और बैनर लगवाकर योगी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया है। ग्रामीण जनता और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि इस फैसले से यह एक बार फिर साबित हो गया है कि योगी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

योगी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करना- “विकास”

Leave a Reply

error: Content is protected !!