Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

मेहदावल। विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे मेहदावल क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन नई सौगात लेकर आया। ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और गांव-मजरों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (CMGSY) के अंतर्गत 8.30 किलोमीटर लंबी पांच प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए ₹8.28 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस फैसले से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। स्वीकृत परियोजनाओं में अमरगढ़ से लौहरौली मिश्र मार्ग का एक किलोमीटर नवनिर्माण शामिल है, जिसकी लागत ₹1.22 करोड़ है। वहीं कुशहरा दासडीह मार्ग से कुशहरा निषाद बस्ती शिव मंदिर तक एक किलोमीटर संपर्क मार्ग के लिए ₹1.35 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसी क्रम में लोहरसन हॉस्पिटल से खरवनिया गांव होते हुए खरवनिया चौराहे तक 1.50 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर ₹1.62 करोड़ खर्च होंगे। समोगर भौर व्यास मार्ग से कमालीपुरवा होते हुए समदा प्रतापपुर तक 2.20 किलोमीटर संपर्क मार्ग के लिए ₹1.70 करोड़ तथा गगनई राय से बौधरा बाबा तक 2.60 किलोमीटर सड़क के लिए ₹2.37 करोड़ की स्वीकृति मिली है। परियोजनाओं के लिए प्रथम किस्त के रूप में ₹2.77 करोड़ से अधिक की धनराशि अवमुक्त भी की जा चुकी है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को अस्पताल, बाजार, शिक्षण संस्थानों और मुख्य मार्गों तक पहुंचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय स्तर पर इस स्वीकृति को ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मेहदावल की जनता की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहने की उम्मीद व्यक्त की गई है।

मेंहदावल में विकास की नई राह: 8.30 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को मिली ₹8.28 करोड़ की मंजूरी

मेहदावल। विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे मेहदावल क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन नई सौगात लेकर आया। ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और गांव-मजरों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (CMGSY) के अंतर्गत 8.30 किलोमीटर लंबी पांच प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए ₹8.28 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस फैसले से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है।

स्वीकृत परियोजनाओं में अमरगढ़ से लौहरौली मिश्र मार्ग का एक किलोमीटर नवनिर्माण शामिल है, जिसकी लागत ₹1.22 करोड़ है। वहीं कुशहरा दासडीह मार्ग से कुशहरा निषाद बस्ती शिव मंदिर तक एक किलोमीटर संपर्क मार्ग के लिए ₹1.35 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

इसी क्रम में लोहरसन हॉस्पिटल से खरवनिया गांव होते हुए खरवनिया चौराहे तक 1.50 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर ₹1.62 करोड़ खर्च होंगे। समोगर भौर व्यास मार्ग से कमालीपुरवा होते हुए समदा प्रतापपुर तक 2.20 किलोमीटर संपर्क मार्ग के लिए ₹1.70 करोड़ तथा गगनई राय से बौधरा बाबा तक 2.60 किलोमीटर सड़क के लिए ₹2.37 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

परियोजनाओं के लिए प्रथम किस्त के रूप में ₹2.77 करोड़ से अधिक की धनराशि अवमुक्त भी की जा चुकी है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को अस्पताल, बाजार, शिक्षण संस्थानों और मुख्य मार्गों तक पहुंचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

क्षेत्रीय स्तर पर इस स्वीकृति को ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मेहदावल की जनता की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहने की उम्मीद व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!