Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में अवैध और कच्ची शराब के निर्माण तथा बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद विजय आनंद के नेतृत्व में आबकारी टीम ने थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम अशरफपुर और आसपास के इलाकों में दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने करीब 245 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया। इसके अलावा 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि इसके कारण होने वाली जनहानि को रोका जा सके। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

अशरफपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 245 किलो महुआ लहन नष्ट

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में अवैध और कच्ची शराब के निर्माण तथा बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।

आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद विजय आनंद के नेतृत्व में आबकारी टीम ने थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम अशरफपुर और आसपास के इलाकों में दबिश दी।

दबिश के दौरान टीम ने करीब 245 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया। इसके अलावा 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि इसके कारण होने वाली जनहानि को रोका जा सके।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!