सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     मुंबई में आज सुबह की शुरुआत एक बड़े हादसे से हुई। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में शुक्रवार सुबह के एक अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कम से कम लगभग 13 लोग घायल हो गये। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ। इस हादसे में मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस के अनुसार बांद्र कुर्ला कॉम्प्लेक्स मेन रोड और शांता क्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाला निर्माणाधीन फ्लाइओवर आज सुबह गिर गया। हादसे में 13 लोग घायल हैं, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है और ना ही कोई शख्स लापता है। फिलहाल राहत और‌ बचाव कार्य तेजी से जारी है

ब्रेकिंग मुंबई-बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा ,13 घायल

 

 

मुंबई में आज सुबह की शुरुआत एक बड़े हादसे से हुई। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में शुक्रवार सुबह के एक अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कम से कम लगभग 13 लोग घायल हो गये।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ। इस हादसे में मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के अनुसार बांद्र कुर्ला कॉम्प्लेक्स मेन रोड और शांता क्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाला निर्माणाधीन फ्लाइओवर आज सुबह गिर गया। हादसे में 13 लोग घायल हैं, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है और ना ही कोई शख्स लापता है। फिलहाल राहत और‌ बचाव कार्य तेजी से जारी है

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!