सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   बखिरा। शनिवार को दहेज मांगने, उत्पीड़न करने के आरोप में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद व देवर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाहिता बेबी का आरोप है कि उसकी शादी बृजमनगंज (महराजगंज) के कोइलडाढ़ गांव निवासी पंकज पुत्र रामनेवास से मई 2018 में हुआ था। पिता ने दहेज में ढाई लाख नगदी व जेवर, बाइक व अन्य सामान भी दिया था। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। कुछ दिन बाद उसकी सास, नन्द, देवर दहेज की मांग करने लगे। व्यापार करने के लिए पति द्वारा बाद में रकम मांगने पर उसके पिता ने एक लाख नगद भी दिया था। इसके बाद भी उसके ससुराली उसे दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। 15 फरवरी 2021 को उसके ससुराल वालों ने उसके सारे जेवर छीनकर उसके मासूम बच्ची के साथ घर से बाहर निकाल दिया। किसी प्रकार से वह अपने मायके चली आई। उसके पिता ने उसके ससुराल आकर समझाने का प्रयास किया, किन्तु उन्हें भी भगा दिया गया। एसओ चन्दन कुमार ने बताया कि विवाहिता बेबी की शिकायत पर उसके पति पंकज, सास अंगुरा देवी, ससुर रामनेवास, ननद अर्चना व देवर अंगद के खिलाफ कार्रवाई की गई है।         PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

संतकबीरनगर-बेबी ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया_रिपोर्ट-नागेश सिंह

 

बखिरा। शनिवार को दहेज मांगने, उत्पीड़न करने के आरोप में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद व देवर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विवाहिता बेबी का आरोप है कि उसकी शादी बृजमनगंज (महराजगंज) के कोइलडाढ़ गांव निवासी पंकज पुत्र रामनेवास से मई 2018 में हुआ था। पिता ने दहेज में ढाई लाख नगदी व जेवर, बाइक व अन्य सामान भी दिया था। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। कुछ दिन बाद उसकी सास, नन्द, देवर दहेज की मांग करने लगे। व्यापार करने के लिए पति द्वारा बाद में रकम मांगने पर उसके पिता ने एक लाख नगद भी दिया था। इसके बाद भी उसके ससुराली उसे दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। 15 फरवरी 2021 को उसके ससुराल वालों ने उसके सारे जेवर छीनकर उसके मासूम बच्ची के साथ घर से बाहर निकाल दिया। किसी प्रकार से वह अपने मायके चली आई। उसके पिता ने उसके ससुराल आकर समझाने का प्रयास किया, किन्तु उन्हें भी भगा दिया गया।
एसओ चन्दन कुमार ने बताया कि विवाहिता बेबी की शिकायत पर उसके पति पंकज, सास अंगुरा देवी, ससुर रामनेवास, ननद अर्चना व देवर अंगद के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 

 

 

 

PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!