सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है             - आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सड़क पर धरने पर बैठे लोग - विवाद के लिए चुनावी रंजिश को कारण बताया गया   बखिरा। शुक्रवार को नन्दौर चौराहे पर विसर्जन के लिए दुर्गा प्रतिमा ले जाते समय दो पक्षो के बीच विवाद हो गया। इस घटना में दुर्गा प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोग बीएमसीटी मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए। इस घटना के पीछे चुनावी रंजिश को मुख्य वजह बताई जा रही है। सूचना पर एसडीएम, सीओ व बखिरा, मेहदावल व बेलहर थाना की पुलिस भी पहुँच गई थी। देर रात पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर छह नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। शुक्रवार को दशहरा पर्व पर नन्दौर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओ के विसर्जन के लिए लोग जा रहे थे। नन्दौर चौराहे पर स्थापित एक दुर्गा प्रतिमा वाहन पर रखकर ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच नन्दौर गांव की एक प्रतिमा को लेकर दूसरा अन्य एक वाहन चौराहे पर पहुँच गया। दुर्गा प्रतिमा को आगे ले जाने को लेकर दोनो पक्षो में विवाद हो गया। किसी तरह लोगो ने समझा बुझाकर गांव की प्रतिमा के वाहन को आगे जाने दिया, किन्तु चौराहे की प्रतिमा के वाहन में ठोकर लग गई। इसे लेकर दोनों पक्षो में जमकर विवाद होने लगा। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाते हुए नन्दौर गांव की दुर्गा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे नाराज लोगो ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएमसीटी मार्ग पर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर एसडीएम अजय त्रिपाठी, सीओ अम्बरीष भदौरिया, एसओ बखिरा, एसओ मेहदावल व एसओ बेलहर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। प्रशासन ने धरने पर बैठे लोगों को काफी देर तक समझाया बुझाया। धरनारत लोग देर रात तक धरने पर बैठे रहे। बाद में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाइं करने की बात पर लोगो ने धरना समाप्त किया। बाद में लोगो ने दुर्गा प्रतिमाओ का बिसर्जन करा दिया। सीओ अम्बरीष भदौरिया ने बताया कि समझा बुझाकर प्रतिमा विसर्जन करा दिया गया है। माहौल पूरी तरह से शांति पूर्ण है। स्थिति नियंत्रण में है।       PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

 संतकबीरनगर-पूर्व व वर्तमान जिला पंचायत सदस्यों के समर्थकों के बीच झड़प_रिपोर्ट-नागेश सिंह

 

 

 

 

 

 

– आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सड़क पर धरने पर बैठे लोग
– विवाद के लिए चुनावी रंजिश को कारण बताया गया

 

बखिरा। शुक्रवार को नन्दौर चौराहे पर विसर्जन के लिए दुर्गा प्रतिमा ले जाते समय दो पक्षो के बीच विवाद हो गया। इस घटना में दुर्गा प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोग बीएमसीटी मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए। इस घटना के पीछे चुनावी रंजिश को मुख्य वजह बताई जा रही है। सूचना पर एसडीएम, सीओ व बखिरा, मेहदावल व बेलहर थाना की पुलिस भी पहुँच गई थी। देर रात पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर छह नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।
शुक्रवार को दशहरा पर्व पर नन्दौर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओ के विसर्जन के लिए लोग जा रहे थे। नन्दौर चौराहे पर स्थापित एक दुर्गा प्रतिमा वाहन पर रखकर ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच नन्दौर गांव की एक प्रतिमा को लेकर दूसरा अन्य एक वाहन चौराहे पर पहुँच गया। दुर्गा प्रतिमा को आगे ले जाने को लेकर दोनो पक्षो में विवाद हो गया। किसी तरह लोगो ने समझा बुझाकर गांव की प्रतिमा के वाहन को आगे जाने दिया, किन्तु चौराहे की प्रतिमा के वाहन में ठोकर लग गई। इसे लेकर दोनों पक्षो में जमकर विवाद होने लगा। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाते हुए नन्दौर गांव की दुर्गा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे नाराज लोगो ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएमसीटी मार्ग पर धरने पर बैठ गए।
सूचना पाकर एसडीएम अजय त्रिपाठी, सीओ अम्बरीष भदौरिया, एसओ बखिरा, एसओ मेहदावल व एसओ बेलहर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। प्रशासन ने धरने पर बैठे लोगों को काफी देर तक समझाया बुझाया। धरनारत लोग देर रात तक धरने पर बैठे रहे। बाद में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाइं करने की बात पर लोगो ने धरना समाप्त किया। बाद में लोगो ने दुर्गा प्रतिमाओ का बिसर्जन करा दिया।
सीओ अम्बरीष भदौरिया ने बताया कि समझा बुझाकर प्रतिमा विसर्जन करा दिया गया है। माहौल पूरी तरह से शांति पूर्ण है। स्थिति नियंत्रण में है।

 

 

 

PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!