सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के मौसम विशेषज्ञ ने जारी की एडवाइजरी।     सिद्धार्थनगर।शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने पांच दिनों की मौसम एडवाइजरी जारी की। मौसम विभाग नई दिल्ली से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार मौसम एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि आगामी 5 दिन तक बारिश होने की संभावना नहीं हैं। इस बीच आसमान में कभी-कभी बादल छाए रहेंगे। आगामी 5 दिनों कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान का पारा गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना है। जबकि कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना में स्थापित स्वचालित मौसम स्टेशन द्वारा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जबकि अधिकतम तापमान 25.5 रिकॉर्ड किया गया। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है जिससे अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पूर्वा हवा 04 से 07 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है। हवा में अधिकतम आद्रता 65 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। किसानों के लिए सलाह ।     मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ एस के मिश्रा ने किसानों को सलाह दिया है कि आलू के पौधों की ऊँचाई यदि 15-22 से.मी हो जाए तब उनमें मिट्टी चढ़ाने का कार्य जरूरी है अथवा बुवाई के 30-35 दिन बाद मिट्टी चढ़ाई का कार्य सम्पन्न करें। पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डॉ डीपी सिंह ने किसानों को सलाह दिया है किपशुओं को खुले स्थान में न रखें। पशु आवास की खिड़कियों पर बोरे लगाएं। इससे पशुओं का ठंड हवाओं से बचाव होता है।   PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

बदला मौसम का मिजाज ,तापमान मे गिरावट के साथ कोहरा पड़ने के आसार_रिपोर्टः मनोज शुक्ला

 

 

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के मौसम विशेषज्ञ ने जारी की एडवाइजरी।

 

 

सिद्धार्थनगर।शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने पांच दिनों की मौसम एडवाइजरी जारी की। मौसम विभाग नई दिल्ली से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार मौसम एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि आगामी 5 दिन तक बारिश होने की संभावना नहीं हैं। इस बीच आसमान में कभी-कभी बादल छाए रहेंगे। आगामी 5 दिनों कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान का पारा गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना है। जबकि कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना में स्थापित स्वचालित मौसम स्टेशन द्वारा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जबकि अधिकतम तापमान 25.5 रिकॉर्ड किया गया। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है जिससे अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पूर्वा हवा 04 से 07 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है। हवा में अधिकतम आद्रता 65 प्रतिशत तक रहने की संभावना है।

किसानों के लिए सलाह ।

 

 

मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ एस के मिश्रा ने किसानों को सलाह दिया है कि आलू के पौधों की ऊँचाई यदि 15-22 से.मी हो जाए तब उनमें मिट्टी चढ़ाने का कार्य जरूरी है अथवा बुवाई के 30-35 दिन बाद मिट्टी चढ़ाई का कार्य सम्पन्न करें। पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डॉ डीपी सिंह ने किसानों को सलाह दिया है किपशुओं को खुले स्थान में न रखें। पशु आवास की खिड़कियों पर बोरे लगाएं। इससे पशुओं का ठंड हवाओं से बचाव होता है।

 

PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!