सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर- 2022 के चुनाव में पार्टी की दुबारा सरकार बनाने को लेकर संकल्पित बीजेपी नेत्री सुनीता अग्रहरि लगातार सदस्यता कैम्प का आयोजन कर नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला रही है। ऑनलाइन मिस्डकॉल के साथ ऑफ़लाइन सदस्यता अभियान के जरिये वो अब तक तमाम लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला चुकी है। पिछले दिनों बाईपास चौक से लगायत कई स्थानों पर सदस्यता कैम्प लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने वाली सुनीता अग्रहरि ने आज खलीलाबाद नगरपालिका क्षेत्र के बरदहिया बाज़ार में सदस्यता कैम्प लगाया। भाजपा नेत्री क्षेत्रीय उपाध्यक्षा सुनीता अग्रहरि की अगुआई में सदस्यता शिविर के मौके पर जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव, दीपू सिंह समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरि के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ो लोगों ने खासकर महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों से जब ये सवाल किया गया कि आप ने भाजपा की सदस्यता क्यों ली? के जबाब में अधिकतर लोगों का यह कहना था हम सभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लिए है जिससे हम सब खुश है और इसलिए आज पार्टी की सदस्यता लिए है।इस अवसर पर बीजेपी नेत्री सुनीता ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आज आदरणीय मोदी जी की सरकार में उज्ज्वला योजना के तहत बहनो को गैस कनेक्शन मिला, शौचालय आवास की सुविधा मिली। आदरणीय योगी जी की सरकार में महिलाओं को सुरक्षा मिला, आज मिशन शक्ति अभियान, एंटी रोमियो अभियान चलाकर महिलाओं के हित मे उनकी सुरक्षा हेतु सशक्त कदम उठाए। सभी गरीबों को जन धन योजना से जोड़ा गांव और मोहल्ले में सड़कों का निर्माण किया, घर-घर तक बिजली पहुंचाई, गरीबों के हित के लिए हमारी सरकार काम कर रही है और हमेशा काम करेगी। वहीं जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के नेतृत्व में देशभर में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा हैं, उन्होंने सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास की नीति रखने वाली भाजपा से जुड़ने का अनुरोध किया।

BJP का सदस्यता अभियान:”सुनीता”अग्रहरि की अगुआई में सैकड़ो ने ली सदस्यता

 

संतकबीरनगर– 2022 के चुनाव में पार्टी की दुबारा सरकार बनाने को लेकर संकल्पित बीजेपी नेत्री सुनीता अग्रहरि लगातार सदस्यता कैम्प का आयोजन कर नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला रही है। ऑनलाइन मिस्डकॉल के साथ ऑफ़लाइन सदस्यता अभियान के जरिये वो अब तक तमाम लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला चुकी है। पिछले दिनों बाईपास चौक से लगायत कई स्थानों पर सदस्यता कैम्प लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने वाली सुनीता अग्रहरि ने आज खलीलाबाद नगरपालिका क्षेत्र के बरदहिया बाज़ार में सदस्यता कैम्प लगाया। भाजपा नेत्री क्षेत्रीय उपाध्यक्षा सुनीता अग्रहरि की अगुआई में सदस्यता शिविर के मौके पर जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव, दीपू सिंह समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरि के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ो लोगों ने खासकर महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों से जब ये सवाल किया गया कि आप ने भाजपा की सदस्यता क्यों ली? के जबाब में अधिकतर लोगों का यह कहना था हम सभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लिए है जिससे हम सब खुश है और इसलिए आज पार्टी की सदस्यता लिए है।इस अवसर पर बीजेपी नेत्री सुनीता ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आज आदरणीय मोदी जी की सरकार में उज्ज्वला योजना के तहत बहनो को गैस कनेक्शन मिला, शौचालय आवास की सुविधा मिली। आदरणीय योगी जी की सरकार में महिलाओं को सुरक्षा मिला, आज मिशन शक्ति अभियान, एंटी रोमियो अभियान चलाकर महिलाओं के हित मे उनकी सुरक्षा हेतु सशक्त कदम उठाए। सभी गरीबों को जन धन योजना से जोड़ा गांव और मोहल्ले में सड़कों का निर्माण किया, घर-घर तक बिजली पहुंचाई, गरीबों के हित के लिए हमारी सरकार काम कर रही है और हमेशा काम करेगी। वहीं जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के नेतृत्व में देशभर में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा हैं, उन्होंने सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास की नीति रखने वाली भाजपा से जुड़ने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!