सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीर नगर : यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नए तरीके से कर रही है। जिसमें नए चेहरे जरा देखने को मिल रहे हैं खास बातें हैं कि कांग्रेस के लिस्ट में महिलाओं की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद विधानसभा में एक महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद से ही दावेदारी करने वाले लोगों में विरोध के स्वर उठने लगे। उनका आरोप है कि जिस महिला को टिकट दिया गया है वह कभी भी किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होती हैं, इसके बाद भी पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीनू सिंह का छलका दर्द कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व खलीलाबाद विधानसभा से प्रबल दावेदार मीनू सिंह का छलका दर्द। कांग्रेस के कई नेताओं ने घोषित प्रत्याशी का विरोध किया है। उनका कहना है कि जो कार्यकर्ता लगातार पार्टी को मजबूत करने और आगे बढ़ाने का काम किया उन्हें दरकिनार कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सबीहा खातून जिन्हें प्रत्याशी बनाया गया है, वे कभी क्षेत्र में दिखी ही नही और वे खुद बस्ती से खलीलाबाद आती हैं। उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर खलीलाबाद से घोषित प्रत्याशी का टिकट बदलने की कांग्रेस नेतृत्व से अपील किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने सबीहा खातून को अपना प्रत्याशी बनाया है जो पूर्व विधायक रहे अफसर यू अहमद की पत्नी है, लेकिन वे स्वयं आज तक खलीलाबाद विधानसभा में पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं पहुंची, इसके बावजूद भी उन्हें 70 साल की उम्र में प्रत्याशी बना दिया गया। आपको बता दें कि मीनू सिंह, डॉ अमरेंद्र पांडेय, नोमान अहमद, जुल्फ़ीखार अहमद, विजय शुक्ला, दिलशाद अफसर समेत अन्य दावेदार अपनी दावेदारी पेश किया था।

संतकबीरनगर में कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही शुरू हुआ घमासान, खलीलाबाद सीट के प्रत्‍याशी बदलने के उठे स्वर

संतकबीर नगर : यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नए तरीके से कर रही है। जिसमें नए चेहरे जरा देखने को मिल रहे हैं खास बातें हैं कि कांग्रेस के लिस्ट में महिलाओं की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद विधानसभा में एक महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद से ही दावेदारी करने वाले लोगों में विरोध के स्वर उठने लगे। उनका आरोप है कि जिस महिला को टिकट दिया गया है वह कभी भी किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होती हैं, इसके बाद भी पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीनू सिंह का छलका दर्द

कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व खलीलाबाद विधानसभा से प्रबल दावेदार मीनू सिंह का छलका दर्द। कांग्रेस के कई नेताओं ने घोषित प्रत्याशी का विरोध किया है। उनका कहना है कि जो कार्यकर्ता लगातार पार्टी को मजबूत करने और आगे बढ़ाने का काम किया उन्हें दरकिनार कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सबीहा खातून जिन्हें प्रत्याशी बनाया गया है, वे कभी क्षेत्र में दिखी ही नही और वे खुद बस्ती से खलीलाबाद आती हैं। उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर खलीलाबाद से घोषित प्रत्याशी का टिकट बदलने की कांग्रेस नेतृत्व से अपील किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने सबीहा खातून को अपना प्रत्याशी बनाया है जो पूर्व विधायक रहे अफसर यू अहमद की पत्नी है, लेकिन वे स्वयं आज तक खलीलाबाद विधानसभा में पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं पहुंची, इसके बावजूद भी उन्हें 70 साल की उम्र में प्रत्याशी बना दिया गया। आपको बता दें कि मीनू सिंह, डॉ अमरेंद्र पांडेय, नोमान अहमद, जुल्फ़ीखार अहमद, विजय शुक्ला, दिलशाद अफसर समेत अन्य दावेदार अपनी दावेदारी पेश किया था।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!